बेडरूम में पति की लाश के पास सोती रही पत्नी, फिर प्रेमी के साथ किया ये..
पूर्णिया.बिहार के पूर्णिया जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पति के शव को अपने बेडरूम में रखा और रात भर साथ सोई। दूसरे दिन उसने प्रेमी की मदद से शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पति के दोस्त से कर बैठी प्यार...
- घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का पति छोटू मंडल बिजली मिस्त्री का काम करता था।
- बिजली विभाग में काम करने वाले कैशियर कुणाल कुमार भारती से छोटू की दोस्ती थी।
- इसके कारण दोनों एक ही जगह पर रहते थे। कुणाल छोटू के घर आता जाता था। इस दौरान छोटू की पत्नी कुणाल से प्यार कर बैठी।
- जब महिला के पति को प्रेम प्रसंग का मामला पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा। तब ललिता देवी ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान कर डाला।
- बिजली विभाग में काम करने वाले कैशियर कुणाल कुमार भारती से छोटू की दोस्ती थी।
- इसके कारण दोनों एक ही जगह पर रहते थे। कुणाल छोटू के घर आता जाता था। इस दौरान छोटू की पत्नी कुणाल से प्यार कर बैठी।
- जब महिला के पति को प्रेम प्रसंग का मामला पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा। तब ललिता देवी ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान कर डाला।
हत्या के बाद थाने में दिया लापता होने का आवेदन
- हत्या के दो दिन बाद ललिता ने थाने में पति के लापता होने का आवेदन दिया।
- इस बीच किसी ने बताया कि उनके पति का शव लालबाग में फेंका गया है। इसके बाद ललिता पुलिस के साथ घटनास्थल पर गई थी।
दोनों ने की था लव मैरिज
- छोटू के भाई राजेश कुमार मंडल ने बताया कि छोटू दस साल पहले सिटी की रहने वाली एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था।
- शादी से परिवार वाले खुश नहीं थे, इसलिए उसे घर आने नहीं दिया जाता था। इसके कारण छोटू अपनी पत्नी के साथ सिटी के लालबाग में ही भाड़े के मकान में रहता था।
- बिजली मिस्त्री का काम करके अपनी जीविका चलाता था। उन्होंने बताया कि यह छोटू की पत्नी की दूसरी शादी थी और पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
एसपी ने किया खुलासा
- शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के लालबाग सिटी में छोटू मंडल अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराए के घर में रहता था।
- बिजली विभाग खुश्कीबाग कार्यालय में बतौर कैशियर काम करने वाला कुणाल कुमार भारती का आना-जाना छोटू मंडल के घर में होता था।
- पति छोटू मंडल को हटाने के लिए पत्नी ललिता देवी और प्रेमी कुणाल किशोर भारती ने घर में सो रहे छोटू पर लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी।
- दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। शव को बरामद कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment